बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को सुबह 11 बजे कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने बोर्ड परीक्षा के तहत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।