टेहरोली: बंगरा में शादी पूजन के दौरान पिकअप गाड़ी पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल, 2 की हालत नाजुक
जिओ पेट्रोल पंप बंगरा के पास क्षमता से अधिक सवारी लेकर शादी का पूजन के लिए जाती पिकअप गाड़ी से चालक अपना संतुलन खो बैठा और गाड़ी पलट जाने से गाड़ी में सवार 25 लोगों में चीख पुकार मच गई पूजन हेतु पिकअप गाड़ी घुराट से राजा पुत्र मोहन आदिवासी की शादी का पूजन हेतु अक्सेव जा रहे थे तभी रास्ते में ही हादसा हो गया जिसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई है