लक्ष्मीपुर: गिद्धौर में रोजाना जाम से लोग परेशान, रात में ट्रैकों की आवाजाही से बढ़ी दिक्कत
गिद्धौर में इन दिनों लगातार लग रहे जाम से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात होते ही मुख्य सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। वहीं रात के समय बालू लोड ट्रकों की तेज आवाज से लोगों की नींद भी बाधित हो रही है। सोमवार को मिंटो टॉवर के पास 10 बजे फिर जाम लग गया, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कत हुई।