चंदला: चंदला में आज़ाद समाज पार्टी-भीम आर्मी की बैठक, पंचायत चुनावों को लेकर बनाई रणनीति
शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे चंदला स्थित रविदास धर्मशाला में आज़ाद समाज पार्टी और भीम आर्मी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत एवं सरपंच चुनावों को लेकर संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। जिला उपाध्यक्ष के निर्देशों का उल्लेख करते हुए पदाधिकारियों ने चंदला विधानसभा क्षेत्र के 91 गांवों में संगठन को मजबूत करने की हुई