शिवपुरी जिले के खतौरा क्षेत्र से आए दर्जनों किसानों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जनसुनवाई में अपनी आपबीती सुनाई। किसानों का आरोप है कि एक स्थानीय कृषि सेवा केंद्र से खरीदी गई नकली या दोषपूर्ण दवा (कीटनाशक) के छिड़काव से उनकी चने और मसूर की लहलहाती फसलें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई हैं। प्रभावित किसानों ने कलेक्टर से मामले की जांच और मुआवजे की मांग है