शामली: शामली में खस्ता हालत में चल रहे पीएनबी बैंक के एटीएम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों ने जताया खतरा
Shamli, Shamli | May 28, 2026 गुरुवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली में संचालित पीएनबी बैंक के एटीएम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वायरल वीडियो में एटीएम मशीन जर्जर हालातों में रखी हुई नजर आ रही है, जहां पर बिजली के तार भी खुले हुए पड़े हुए हैं। स्थानीय लोगों ने महिलाओं और वृद्धजनों के लिए असुरक्षा का भाव व्यक्त करते हुए बैंक अधिकारियों से कार्यवाही की मांग की है।