हरदोई: पीलीभीत के सब्जी व्यापारी की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम, जगदीशपुर चौराहे के पास हुआ हादसा
Hardoi, Hardoi | Apr 11, 2026 हरदोई के लोनार कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे के पास शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पीलीभीत के एक सब्जी व्यापारी की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक को मामूली चोटें आईं।जानकारी के अनुसार, पीलीभीत जनपद के पूरनपुर निवासी 28 वर्षीय नूर मोहम्मद पिकअप चालक सुमेर के साथ कानपुर से पीलीभीत लौट रहे थे।