चूरू: श्रीराम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Churu, Churu | Jun 3, 2026 चूरू में अधिकमास के पावन अवसर पर शहर के श्रीराम मंदिर में बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा गढ़ परिसर स्थित गोपाल मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रवाना हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भाग लिया।