मड़ियाहू: बरंगी गांव में आंधी से बिजली व्यवस्था ठप, 50 से अधिक घर अंधेरे में
जौनपुर के खेतासराय क्षेत्र स्थित बरंगी गांव में बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के चलते गांव के तीन बिजली खंभे गिर गए और कई स्थानों पर विद्युत तार टूट गए, जिससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस कारण 50 से अधिक घर अंधेरे में डूब गए हैं।