कानपुर: जूही थाने की पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी गया ई रिक्शा बरामद
जूही थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।जिनके पास से चोरी के दो ई रिक्शा बरामद किए गए हैं ।थाना प्रभारी ने बताया उपनिरीक्षक चंद्रभानु के नेतृत्व में शातिर कृष्णा दिवाकर और अभिषेक पांडे को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।