धनौरा: गजरौला शहर के इंदिरा चौक पर भव्य भंडारे का आयोजन हुआ
मंगलवार को करीब 3:00 बजे के आसपास में गजरौला शहर के इंदिरा चौक पर स्थित गंगा प्याऊ मंदिर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में आसपास के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया है। वहां मौजूद युवाओं ने बताया है कि 500 से अधिक लोगों को भंडारा खिलाया है। उनका कहना है कि पहले हनुमान जी को भोग लगाया गया था। उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया है।