मेरठ: मेरठ में करंट से फिर गई गाय की जान, 6 महीने में दूसरा हादसा, लोगों में रोष
Meerut, Meerut | Mar 20, 2026 मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सुभाष नगर में शुक्रवार शाम बिजली के करंट से एक गाय की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और क्षेत्रीय पार्षद ने तुरंत नगर निगम व बिजली विभाग को सूचना दी।