चंदिया: खड़े ट्रक में घुसा कोयला लोड ट्रक, 6 घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकला ड्राइवर
उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-43 पर सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बांका तिराहा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से एक कोयला लोड ट्रक जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।हादसे की सूचना मिलते ही चंदिया पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा चालक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।