गिरिडीह: गिरिडीह में 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 4.91 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा।
गिरिडीह जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून से 30 जून तक आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को 12 बजे सदर अस्पताल में में सिविल सर्जन डॉ बच्चा प्रसाद सिंह ने इसकी विस्तृत जानकारी दी।बताया गया कि इस तीन दिवसीय अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के कुल 4 लाख 91 हजार 38 बच्चों को प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से अपराहन 4 बजे तक पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया।