मथुरा: वृंदावन के केसी घाट के समीप यमुना में डूबी नाव में मृतकों की संख्या 10 हुई, 22 को बचाए गए 5 लापता
वृंदावन में केसी घाट के पास जमुना नदी में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें श्रद्धालुओं से भरी एक नाव अचानक पलट गई नाव में पंजाब से आए हुए श्रद्धालु बांके बिहारी के दर्शन कर नौका विहार के लिए यमुना में उतरे जिसमें 37 लोग सवार थे पुलिस प्रशासन के द्वारा सेना को बचाव के लिए उतारा यहां पांच लोग अभी भी लापता है जिसके लिए रात्रि में सर्च ऑपरेशन जारी है