मड़ियाहू: भदरांव गांव में थ्रेसर हादसे में युवक की मौत, डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक टीम गांव पहुंची
जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के भदरांव गांव में थ्रेसर हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। 9 अप्रैल को मुलायम बनवासी पड़ोसी गांव में ट्रैक्टर-थ्रेसर से गेहूं की मड़ाई कर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह मशीन में फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।