रामनगर: किशनपुर के के पी पैलेस में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई, आयोजित हुआ सम्मान समारोह
रामनगर फ़तेहपुर मार्ग पर किशनपुर के के पी पैलेस में शनिवार दोपहर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अगवाई भानु प्रताप सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख बृजपाल सिंह ज्ञानू अमित सिंह आजाद ने की। कार्यक्रम का संचालन दीपक सिंह सरल के द्वारा किया गया।