MLA चुन्ना सिंह ने गुरुवार शाम 4 बजे तक धनपलासी में सारठ SDPO व अन्य पुलिस अधिकारी और ग्रामीणों संग बैठकर पुलिस पब्लिक झड़प मामले का पटाक्षेप किया। मालूम हो कि बीते बुधवार की देर रात अवैध बालू लदे ट्रैक्टर चालक द्वारा पुलिस वाहन को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। वहीं चालक को पकड़ने गई पुलिस गलतफहमी से दूसरे घर में घुसने से ग्रामीणों से झड़प हो गई थी