बेरमो: ख़ासमहल कोनार रेलवे साइडिंग से 40 बोरा कोयला बरामद, सीसीएल सुरक्षा गार्डों ने चोरों को खदेड़ा
Bermo, Bokaro | Jun 24, 2026 बेरमो के सीसीएल बीएंडके एरिया के ख़ासमहल कोनार परियोजना अंतर्गत कोनार रेलवे साइडिंग में बड़ी कार्रवाई हुई।बुधवार सुबह 7 बजे बताया गया कि परियोजना पदाधिकारी सुमेधा नंदन एवं मैनेजर संजय कुमार के निर्देश पर सीसीएल सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर कोयला चोरों को खदेड़ दिया। इस दौरान मौके से 40 बोरा अवैध कोयला बरामद किया गया जिसे साइडिंग प्रबंधन को सौंप दिया गया।