सदर: प्रयागराज के सलोरी क्षेत्र स्थित शुक्ला मार्केट में देशी शराब की दुकान के खिलाफ स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन
Sadar, Allahabad | Jun 5, 2026
प्रयागराज के सलोरी क्षेत्र स्थित शुक्ला मार्केट में प्रस्तावित देशी शराब की दुकान के खिलाफ स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवदत्त शुक्ला के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय निवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर तथा आबकारी विभाग को ज्ञापन सौंपा। बन्द कराने की मांग की है।