अतरी थाना क्षेत्र के तेतर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के प्रयास मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया है। इसकी जानकारी देते हुए अतरी थाना अध्यक्ष राज कौशल ने गुरुवार की रात 8 बजे बताया कि हत्या के प्रयास मामले के आरोपी विकास कुमार उर्फ छोटी को तेतर गांव से गिरफ्तार कर थाना लाया गया है।