सीएचसी अलीगंज पर ट्विन बेबी का सफल ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा दोनों सकुशल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अलीगंज में चिकित्सा टीम ने एक बार फिर अपनी दक्षता का परिचय देते हुए आपातकालीन स्थिति में ट्विन बेबी (जुड़वां बच्चों) का सफल ऑपरेशन किया।जानकारी के अनुसार अलीपुर ग्राम निवासी किरन पत्नी रवि कुमार गर्भवती थी, जिनके पेट में दो बच्चे थे।