IIT-BHU के शोधकर्ताओं ने विकसित की डुअल-टारगेट लिपोसोमल दवाएं, कालाजार के इलाज में मिली क्रांतिकारी सफलता
Sadar, Varanasi | Apr 28, 2025 कालाजार के उपचार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बीएचयू,) वाराणसी के शोधकर्ताओं ने आईआईटी गुवाहाटी के साथ मिलकर डुअल-टारगेट लिपोसोमल दवाएं विकसित की हैं, जो इस घातक और उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग के इलाज को पूरी तरह से बदल सकती हैं