मॉडल टाऊन: रूप नगर में लूट की साजिश नाकाम, स्पेशल स्टाफ ने देसी पिस्तौल के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार
स्पेशल स्टाफ नॉर्थ जिला की टीम ने रूप नगर इलाके में लूट की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. पुलिस ने एक बदमाश को देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महज कुछ ही घंटों बाद इलाके में कैश लूट की वारदात को अंजाम देने वाला था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस की मुस्तैदी ने उसे दबोच लिया