मॉडल टाउन: दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में 12 जून को एक घरेलू नौकरानी ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर ही इस चोरी की गुत्थी को सुलझा लिया है. चोरी गई 30 लाख की नकदी में से 23 लाख से ज्यादा रकम और एक आईफोन पुलिस ने बरामद कर लिया है.