धनवार: शोकाकुल परिवार से मिले युवा समाजसेवी अनूप संथालिया, दी सांत्वना
धनवार के दैनिक जागरण के पत्रकार पवन कुमार बर्णवाल के पिता के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने वालों का उनके आवास पर पहुंचना लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को युवा व्यवसायी सहकि समाजसेवी अनूप संथालिया शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।