बांधवगढ़: उमरिया में बदला मौसम: रात से रुक-रुक कर बारिश, किसानों की चिंता बढ़ी
उमरिया जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जहां बीती रात से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के चलते एक ओर मौसम सुहावना हो गया है, तो वहीं दूसरी ओर निचले इलाकों में जलभराव की आशंका बढ़ गई है। लगातार हो रही वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन खेतों में रखी फसलों को नुकसान का खतरा भी मंडरा रहा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।