रामगंजमण्डी: उपखंड कार्यालय में भारतीय किसान संघ ने SDM को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, पटवारियों की हड़ताल खत्म करने की मांग की
रामगंजमंडी में भारतीय किसान संघ के सदस्यों ने उपखण्ड कार्यलय पहुँचकर एडीएम को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नाम बुधवार शाम करीब 4 बजे ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से पटवारियों द्वारा की जा रही हड़ताल को खत्म करवाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि राजस्थान राज्य में पटवारियों की हड़ताल से आम जनता व किसानों का हित प्रभावित हो रहा है।