कैलारस थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास बृजपाल स्कूल के सामने परिजनो के साथ पैदल जा रहे राकेश त्यागी को अज्ञात चार पहिया वाहन ने तेजी व लापरवाही के चलते पीछे से टक्कर मार दी, परिजन तत्काल अस्पताल ले गए डॉक्टर ने मृत घोषित किया। मामले पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना 24 फरवरी दोपहर 2:30 की है वही पोस्टमार्टम शाम 5 से 6 के बीच हुआ है।