रहुई: मूसेपुर और मोरा तालाब में मुहर्रम को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
Rahui, Nalanda | Jun 24, 2026 मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर भागन बिगहा थाना पुलिस ने बुधवार की शाम थाना क्षेत्र के मूसेपुर और मोरा तालाब गांव में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष राज कुमारी चौधरी ने किया। इस दौरान पुलिस बल के जवानों ने संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की।