बदायूं: अल्फा खां सराय मोहल्ले में रुपए मांगने को लेकर हुई कहासुनी में तीन लोगों ने एक युवक को ईट मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Apr 1, 2026 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के अल्फा खां सराय मोहल्ले में रुपए मांगने को लेकर हुई कहासुनी में मोहल्ले के तीन लोगों ने शाहिद पुत्र दफेदार के ईट मारकर घायल कर दिया। इस मामले की सदर कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई है। सदर कोतवाली पुलिस ने घायल शाहिद का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।