फतेहाबाद: फतेहाबाद में मातमी माहौल में निकला ताजियों का जुलूस, कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए
Fatehabad, Agra | Jun 26, 2026 इमाम हुसैन की शहादत की याद में शुक्रवार को फतेहाबाद में मातमी माहौल के बीच ताजियों का जुलूस निकाला गया और देर शाम कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। दोपहर करीब दो बजे नमाजे जुमा अदा करने के बाद सभी ताजियों को बारी-बारी से बाह रोड स्थित भगवान देवी कन्या इंटर कॉलेज के पास एकत्र किया गया।जहा से जुलूस निकाला गया।