बीना: सर्वोदय चौराहे पर डंपर ने दो कारों को ठोका, दोनों क्षतिग्रस्त, डंपर चालक थाने पहुंचा
Bina, Sagar | Apr 24, 2026 शुक्रवार को खुरई और से डंपर आ रहा था तभी सर्वोदय चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में मोड़ते समय डंपर ने एक के बाद एक दो कारों टक्कर मार दी। जिसमें दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना को लेकर कर चालक राकेश चौरसिया एवं लक्ष्मीकांत का नंबर चालक से विवाद होने लगा। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाईस दी और डंपर चालक को साथ ले गई।