कानपुर: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने निर्भया दिवस पर महिलाओं पर यौन अत्याचार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति कानपुर की ओर से निर्भया दिवस पर महिलाओं,बच्चियों,युवतियों के साथ होने वाले यौन अत्याचार के खिलाफ मंगलवार 3 बजे विरोध प्रदर्शन किया गया। पर्चा बांटकर जागरूकता का संदेश दिया। महिला पदाधिकारियों ने कहा कि हमारा संगठन सरकार एवं प्रशाशन से मांग करता है कि ऐसे अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए साथ ही शीघ्र न्याय दिलाया जाए।