कानपुर: एकतरफा प्रेम में भाभी के दीवाने प्रेमी ने ममेरे भाई को जान से मारने की दी धमकी, कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज
एक तरफा प्रेम में दीवाने हुए प्रेमी ने अपने ही ममेरे भाई को जान से मारने की धमकी दे दी। उसने भाभी को मैसेज करके कहा कि वह उसके पति की हत्या कर देगा और इसके बाद उसे अपने पास विधवा बनाकर रखेगा। आरोपी की इस धमकी के बाद महिला के परिवार जन घबरा गए और अब थाने में शिकायत की है। महिला अपने पति के साथ मंगलवार 2 बजे कल्याणपुर थाने पहुंची और लिखित तहरीर दी है।