ईसागढ़: मन्हेटी गांव में करंट लगने से 20 वर्षीय युवक की मौत, कदवाया पुलिस ने मर्ग कायम किया
मन्हेटी गांव में पठार पर एक 20 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई, मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को शाम लगभग 7:30 बजे पिपरिया निवासी इंदर सिंह खंगार उम्र 35 वर्ष ने थाने में बताया कि मंगलवार को शाम लगभग चार बजे पिपरिया निवासी गोलू कुशवाह उम्र 20 वर्ष मन्हेटी गांव में पठार पर लाईट के तार बांध रहा था उसी समय उसे करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई।