चंदिया: कृत्रिम हाथ मिलने से सुशील कुमार के जीवन में लौटी नई उम्मीद
Chandia, Umaria | May 30, 2026 चंदिया तहसील के ग्राम खैरभार निवासी सुशील कुमार को कृत्रिम हाथ प्रदान किया गया। फैक्ट्री हादसे में अपना बायां हाथ गंवाने वाले सुशील कुमार ने बताया कि कृत्रिम हाथ मिलने से अब उनके दैनिक कार्य आसान हो जाएंगे और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। उन्होंने इस सहायता के लिए सरकार, सामाजिक न्याय विभाग और एलिम्को का आभार व्यक्त किया।