परसिया: बडकुही में खेत में ट्रेक्टर पलटा, किसान की मौत
खेत की जुताई करते समय हुआ हादसा
बडकुही में खेत की जुताई करते समय ट्रेक्टर पलटने से किसान की दबने से मौत हो गई। 32 साल का सतनेश साहू शनिवार को डेढ बजे खेत में जुताई कर रहा था। इसी दौरान ट्रेक्टर फिसलकर पलट गया। किसान ट्रेक्टर के नीचे दब गया। जब तक लोग पहंुचकर उसे निकालते उसकी मौत हो चुकी थी। शनिवार को पांच बजे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।