मैनपुरी: कुरावली के नागला झंडे नौगांव में साइकिल सवार व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर हुए घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कुरावली थाना क्षेत्र के नागला झंडा नौगांव निवासी रनवीर सिंह पुत्र साहब सिंह साइकिल से राशन लेने के लेने आ रहे थे। जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंचे तभी उनकी साइकिल में तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल सवार रणवीर सिंह घायल हो गए। उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया जहां उनका डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार हो रहा है।