मैनपुरी: किशनी थाना क्षेत्र के परशुरामपुर में प्रधान की जांच करने पर दबंग प्रधान ने पीड़ित के साथ की मारपीट, एसपी से की शिकायत
किशनी थाना क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी रोहित कुमार पुत्र सत्य राम ने एसपी कार्यालय पहुंचे शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उन्होंने ग्राम प्रधान के कार्यों की जांच कराई थी। जिसको लेकर दबंग प्रधान ने पीड़ित रोहित कुमार के साथ मारपीट कर दी। वही पीड़ित ने थाना किशनी शिकायत की तो पुलिस की तरफ से दबंग प्रधान पर कार्रवाई नहीं की गई है। एसपी से शिकायत की है।