मैनपुरी: कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्योहारों को लेकर डीएम एसपी ने धर्मगुरुओ और अधिकारियों के साथ की बैठक
कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एसपी विनोद कुमार और डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने जनपद के सभी अधिकारी और धर्म गुरुओं को लेकर समीक्षा बैठक की है। त्योहारो को शांतिपूर्वक तरीके से मनाए जाने को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। तो वहीं सभी धर्म गुरुओं को शांतिपूर्वक तरीके से त्योहार मनाए जाने को लेकर अपील की है।