मैनपुरी: मकरंदपुर में दबंगों ने घर में घुसकर पीड़िता के साथ की मारपीट, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
एलाऊ थाना क्षेत्र के मकरंदपुर निवासी रजनी पत्नी सोनू ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके साथ गांव के दबंगों ने घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट की। पीड़िता ने थाना एलाऊ में शिकायत की लेकिन पुलिस ने दबंगों पर कार्रवाई नहीं की। दबंगों पर कार्रवाई करने को लेकर पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र दिया।