इंदौर: पानी के लिए तरसा इंदौर, पार्षद ने दंडवत होकर जनता के लिए पानी मांगा, गर्मी से जल संकट गहराया
Indore, Indore | May 24, 2026 इंदौर जिसे मिनी मुंबई कहा जाता है, वह मिनी मुंबई आज पानी के लिए तरसता शहर बनता जा रहा है। करोड़ों के विकास के दावे और स्मार्ट सिटी की चमक के बीच अब हालात ऐसे हैं कि जनता को नलों से नहीं, सड़कों पर उतरकर अपनी प्यास बुझाने की गुहार लगानी पड़ रही है। भीषण गर्मी में जल संकट ने लोगों का सब्र तोड़ दिया और शहर के कई इलाकों में रहवासियों ने चक्काजाम कर नगर निगम की व