दिवाली पर मध्य प्रदेश के बाजार में बिक रही सस्ती देसी पटाखा गन अब एक खतरनाक ट्रेड बनती जा रही है। सोशलमीडिया पर वीडियो देखकर लोग इसे 100 से 200 रुपए मेंखरीद रहे हैं, लेकिन अब तक इससे 23 लोगों की आंखें औरचेहरे झुलस चुके हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह गन कोईखिलौना नहीं, बल्कि रासायनिक गैस से फटने वाला 'छोटाबम' है, जो पलभर में आंखों की रोशनी भी छीन सकता है।