भभुआ: अकरी गांव के पास अनियंत्रित बाइक के पलटने से तीन युवक घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Feb 8, 2026 अकरी गांव के पास अनियंत्रित बाइक के पलटने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रविवार की शाम 3:30 बजे की बताई जाती है। भभुआ थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी महेश मल्लाह के पुत्र मंटू मल्लाह पंडा बिंद के पुत्र रामप्रवेश बिंद तथा श्री कृष्ण बिंद के पुत्र भजूमन बिंद बताया जाता है। तीनों एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहे थे।