धनघटा: हैसर बाजार मार्ग दुर्घटना में घायल नव दंपति से मिले विधायक गणेश चौहान, परिजनों को बंधाया ढांढस
संत कबीर नगर। हैसर बाजार क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल नव दंपति के घर धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक गणेश चौहान पहुंचे और उनका हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।बताया जा रहा है कि यह दर्दनाक हादसा भगता गांव के समीप उस समय हुआ था, जब नव दंपति शादी समारोह के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन दुर्घटनाग्रस