फुलवरिया: श्रीपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल, एक गंभीर
श्रीपुर थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर करीब 1 बजे भीष्म सड़क हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए हादसा इतना जबरदस्त था की बाइक के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बाइक पर दो लोग सवार थे। वहीं दूसरे बाइक पर एक ही व्यक्ति सवार था। दोनों बाइक सवार तेज गति से बाइक लेकर आ रहे थे। इसी बीच अचानक सामने आने के बाद दोनों ने अपना संतुलन खो दिया।