शनिवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार कानून व्यवस्था को ओर मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र द्वारा थाना गंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों, जिनमें अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर और विवेचना रजिस्टर शामिल हैं, की गहनता से जाँच की और प्रविष्टियों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए।