राजनगर: खजुराहो रोड बमीठा में बाइक-स्कूटी की टक्कर, तीन युवक घायल, ज़िला अस्पताल रेफर
बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुराहो रोड पर सोमवार रात करीब 10:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां गलत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल ने सामने से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार रवि मिश्रा निवासी बमीठा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मोटरसाइकिल सवार वृंदावन कुशवाह और लखन कुशवाह निवासी बमीठा को भी चोटें आई हैं।