बालाघाट नगर मुख्यालय में होली पर्व को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रंगों के त्योहार के नजदीक आते ही शहर के प्रमुख बाजारों में रौनक बढ़ गई है और हर ओर चहल-पहल का माहौल बना हुआ है। रंग, गुलाल, अबीर और आकर्षक पिचकारियों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी होली की तैयारियों में जुटे नजर आ रहे हैं